फोन-0542-2333378
ईमेल: varanasipressclub@gmail.com

समाचार

अपने खातों को अपडेट रखें कर्मचारी भविष्य निधि और पेंशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए काशी पत्रकार संघ में विशेष शिविर का आयोजन

वाराणसी। काशी पत्रकार संघ के पराड़कर स्मृति भवन में कर्मचारियों के भविष्य निधि (पीएफ) और पेंशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को कर्मचारी भविष्य निधी संगठन ने एक विशेष शिविर का आयोजन किया। यह शिविर (ईपीएफओ) की ओर से “निधि आपके निकट” अभियान के तहत आयोजित हुआ। शिविर में काफी संख्या में पत्रकारों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इसमें पीएफ खाते में गड़बड़ी, पेंशन भुगतान में देरी, क्लेम से जुड़ी दिक्कतें और ऑनलाइन प्रक्रिया में आने वाली तकनीकी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। ईपीएफओ के अधिकारियों ने मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण किया, जबकि जटिल मामलों को जल्द समाधान के लिए दर्ज किया।
ईपीएफओ के अनुभाग पर्यवेक्षक आमोद कुमार सिंह, वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक रवि प्रकाश और सामाजिक सुरक्षा सहायक रागिनी सिंह ने लोगों को डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने और समय-समय पर अपने खातों की जानकारी अपडेट रखने की सलाह भी दी। शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को उनके भविष्य निधि और पेंशन से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान करना था। इस पहल को लोगों ने काफी सराहा और इसे लाभकारी बताया।
इस मौके पर काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र, महामंत्री जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष विकास पाठक, योगेश कुमार गुप्त, राजनाथ तिवारी, उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला, वाराणसी प्रेस क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार आशीष बागची, राजेंद्र रंगप्पा, एके लारी, कैलाश यादव, कृष्ण बहादुर रावत, राजेश यादव, राजेश सिंह, विजय शंकर पाण्डेय, संजय गुप्ता, आशुतोष पांडेय, समाचार पत्र कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अजय मुखर्जी आदि मौजूद थे।
जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
महामंत्री