
वाराणसी प्रेस क्लब की वर्ष 2026 की सदस्यता के लिए ‘फार्म‘ (नवीनीकरण/नयी सदस्यता/सह सदस्यता) का वितरण 01 से 15 जनवरी, 2026 तक संघ कार्यालय से किया जायेगा। प्रेस क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह ने बताया कि पराड़कर स्मृति भवन स्थित संघ कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस के दौरान फार्म प्राप्त कर उसे निर्धारित शुल्क तथा अन्य औपचारिकताओं के साथ 15 जनवरी, 2026 तक जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद फार्म जमा नहीं होगा।
नोट:- आवेदन पत्र के साथ नवीनतम दो पासपोर्ट साइज फोटो लगाना अनिवार्य है।
(विनय शंकर सिंह)
मंत्री